नलों में गंदे पानी की आपूर्ति किए जाने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

चंपावत, 05 अप्रैल (हि.स.)। लोहाघाट नगर में लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होने से यहां के बाशिंदों में तीखा आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद लाल वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले चार दिनों से उनके घरों में लाल व गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोगों ने जल संस्थान पर आरोप लगाते हुए कहा कि समय-समय पर पेयजल टैंकों की सफाई नहीं किये जाने के कारण गंदा पानी आ रहा है।

जलसस्थान के अभियंता ने प्रदर्शनकारियों को तीन दिन के भीतर व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों जल संस्थान से टैंक की नियमित सफाई करने व प्रतिदिन जलापूर्ति किए जाने की मांग की। उन्होंने तीन दिन के अंदर व्यवस्था न सुधरने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी

/दधिबल

   

सम्बंधित खबर