सपा नेत्री नेहा सिंह आनंद भाजपा में शामिल

बाराबंकी,05 मार्च (हि.स.)। सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाली महिला नेत्री नेहा सिंह आनंद ने शुक्रवार को जिला प्रभारी एमएलसी इं अवनीश पटेल के सामने भाजपा ज्वाॅइन कर लिया। उन्होंने कहा कि वे भाजपा की मजबूती व पार्टी उम्मीदवार को जिताने का कार्य करेंगी। पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाॅइन की है।

त्रिवेदी गंज तृतीय से मौजूदा सदस्य जिला पंचायत नेहा आनंद ने जीतने के बाद सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। अब वे सपा छोड़ कर बीजेपी में आ गई है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अरविन्द मौर्य,राम कुमारी मौर्य व अन्य पार्टी पदाधिकारियों के सामने उन्होंने भाजपा ज्वाॅइन किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की नीतियाँ सर्वजन के कल्याण की है जो दबे कमजोर लोगों को ऊंचा उठा रही है। उनकी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने आज भाजपा ज्वाॅइन किया है। पार्टी की मजबूती के साथ सांसद पद की उम्मीदवार राजरानी रावत को जिताने के लिए जिले में काम करेंगी।

हिदुस्थान समाचार/पंकज/दीपक/सियाराम

   

सम्बंधित खबर