हाथी के हमले में वृद्ध महिला की मौत

जलपाईगुड़ी, 06 अप्रैल (हि.स.)। हाथी के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई है। घटना शनिवार सुबह मटेली ब्लॉक के उत्तर धूपझोरा अंचल पाड़ा की है। मृतक का नाम सावित्री राय (85) है।

मृतक के पुत्र संतोष राय ने बताया कि उसकी मां इंडोग नदी पर गई थी। उसी समय एक हाथी ने हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग खुनिया स्क्वाड के कर्मी और मटेली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया।

खुनिया स्क्वाड के रेंजर सजल कुमार दे ने बताया कि शव मेटेली थाने की पुलिस ने बरामद कर लिया है। सरकारी नियमानुसार मृतक के परिजन को मुआवजा मिलेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर