जंगली हाथी के हमले में एक की मौत

कामरूप (असम), 07 अप्रैल (हि.स.)। बोको के गोहलकोना में जंगली हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हमसिंग के मराक (57) के रूप में हुई है।

घटना शनिवार रात की है। घटना गोहलकोना के पास पहाड़ी की है। मृतक पहाड़ी पर स्थित बगीचे में कार्यरत था। पांच हाथियों के झुंड ने मृतक पर शनिवार की देर रात हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गयी। सुबह लोगों ने मृतक को देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर