उत्तराखंड में जनपद स्तर पर कांग्रेस के संयोजक नियुक्त

देहरादून, 07 अप्रैल (हि.स.)। इंडिया गठबंधन एवं सिविल सोसाइटी के प्रदेश संयोजक शीशपाल सिंह बिष्ट ने रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर प्रदेश के जनपद और महानगर कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की है। इसकी लिस्ट भी उन्होंने जारी कर दी है।

सभी नियुक्त संयोजकों से अपेक्षा की गई है कि वह इंडी एलायंस और सिविल सोसाइटी के साथ अपने-अपने जनपद और महानगरों में बेहतर समन्वय स्थापित कर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाने में अपना योगदान देंगे। शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ ब्लॉक स्तर पर समन्वय स्थापित करने और बूथ स्तर पर गठबंधन उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए और बेहतर समन्वय बनाने के लिए संयोजकों की नियुक्ति की है।

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण /रामानुज

   

सम्बंधित खबर