माला राज्यलक्ष्मी बोलीं- देश और गरीब उत्थान के लिए मोदी जरूरी, विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी जनता

देहरादून, 08 अप्रैल (हि.स.)। टिहरी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह ने जनसंपर्क अभियान के तहत विकासनगर विधानसभा के बादामवाला, अंबाड़ी, बाडवाला, कटापत्थर में शक्ति केंद्र पथ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष की सरकारों ने केवल खोखले वादे किए हैं। देश के साथ नारीशक्ति, युवा, गरीब, किसान के उत्थान के लिए मोदी जरूरी है। इसके लिए माला शाह ने जन-जन से समर्थन मांगा।

भाजपा उम्मीदवार शाह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हर क्षेत्र में हर व्यक्ति और समाज के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर लोगों का जीवनस्तर सुधारने का प्रयास किया है। अब जन-जन को राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनोद कश्यप, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, सूरत सिंह चौहान, किसान मोर्चा की उपाध्यक्ष अंजू देवी आदि थे।

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/रामानुज

   

सम्बंधित खबर