कवासी लखमा ग्रामीणों को पुलिस पर हमला करने के लिए कर रहे हैं प्रेरित - अजय सिंह

बीजापुर, 9 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा का फिर एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कुटरू में जनसम्पर्क के दौरान तोंगपाल टिन अयस्क की उपलब्धता का जिक्र करते हुए टिन खदान से पुलिस को तीर धनुष से मारने की बात कह रहे हैं। इस दौरान मौके पर बीजापुर के विधायक विक्रम मंड़ावी एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस मामले में भाजपा नेता और राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप शेयर कर लिखा है कि, लोकतंत्र में कानून है, लेकिन कवासी लखमा ग्रामीणों को पुलिस पर तीर धनुष से हमला करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर