सड़क दुर्घटना में 11 वर्षीय लड़की की मौत, चार अन्य घायल

बांदीपोरा, 10 अप्रैल (हि.स.)। बांदीपोरा जिले में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में 11 वर्षीय लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

यह दुर्घटना तब हुई जब एक तिपहिया लोड कैरियर पंजीकरण संख्या जेके15ए 6334, बांदीपोरा के चुरतंगू अजास क्षेत्र में चालक के नियंत्रण खो देने के बाद पलट गया। दुर्घटना के कारण 11 साल की फुरकाना की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत इलाज के लिए एसकेआईएमएस (शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) ले जाया गया।

घायलों की पहचान के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। घायलों का इलाज एसकेआईएमएस में जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

   

सम्बंधित खबर