राज्यपाल ने काशी विश्वनाथ के दर्शन कर राष्ट्र की संपन्नता और खुशहाली की कामना की

जयपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को वाराणसी यात्रा के दूसरे दिन प्रातः बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजरी दी। उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन कर उनका वहां अभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना की।

मिश्र ने भगवान शिव से सभी के मंगल की कामना करते हुए राष्ट्र की खुशहाली, समृद्धि और संपन्नता की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप

   

सम्बंधित खबर