जगदलपुर : अवैध गौण खनिज परिवहन के मामले में सात टिप्पर और तीन हाइवा पर हुई कार्रवाई

जगदलपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देशानुसार गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण लगाने के निर्देश पर आज बुधवार को कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग द्वारा पिपलावंड, नंदपुरा, बड़ाजी, आसना क्षेत्र में चूना पत्थर, मिट्टी ईट और रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर सात टिप्पर, तीन हाइवा और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खनि. अधिकारी शिखर चेरपा ने बताया कि खनिज विभाग की जांच दल ने कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर वाहनों पर प्रकरण दर्ज किया गया। पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई जिला खनिज जांच दल के खनिज निरीक्षक मिदुल गुहा, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे, सुखदेव सिंह, लोकेश कश्यप द्वारा किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर