हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना: रीना उनियाल

चैरिटेबल ट्रस्ट में लगाई प्रदर्शनी छाया विक्रमचैरिटेबल ट्रस्ट में लगाई प्रदर्शनी छाया विक्रम

ऋषिकेश,11अप्रैल (हि.स.)। देवभूमि मां गंगा स्वयं सेवी चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक समारोह में संस्था अध्यक्ष रीना उनियाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना व आत्मनिर्भर बनाना है।

चंद्रा पैलेस ढालवाला में संपन्न समारोह में विभिन्न समूहों को सम्मानित किया गया और स्थानीय उत्पादनों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। संस्था की अध्यक्ष उनियाल ने कहा कि संस्था गौ सेवा, गंगा सफाई ,जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने का कार्य लगातार कर रही हैं। ट्रस्ट ने देव भूमि मां का स्वाद, देव भूमि पहाड़ी व्यंजन, देवी भूमि सरगम, नैना देवी समूह, वरदान, माता रानी, एकता समूह, नारायणी स्वायत्त सहकारिता संगठन की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

संस्था के कोषाध्यक्ष योगेश उनियाल ने बताया कि हमारी संस्था जैविक खाद और जैविक उत्पादन में भी पहचान बनाने का कार्य करती है। हम स्वनिर्मित आचार, चटनी, जैम मुरब्बा आदि का भी प्रशिक्षण देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते सामाजिक कार्यकर्ता आशा राम व्यास ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो देश आत्मनिर्भर बनेगा। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए मेहताब खान, गौ सेवा के लिए सुमित रोहित, नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में अर्चना धीमान, भूमि बचाव के लिए शंकर सागर को तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में कृष्णा डोभाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य आरके पोखरियाल और डॉक्टर सुनील थपलियाल ने किया।

इस अवसर पर संस्था के अमिता उनियाल, ज्योति उनियाल, बबीता सकलानी, संगीता उनियाल, मधु रतूड़ी, रश्मि अमोली, ममता नेगी, कुसुम लता भंडारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/सत्यवान

   

सम्बंधित खबर