अप्रैल महीने में संपत्ति कर पटाने पर सवा छह प्रतिशत की छूट

- ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी जमा किया जा सकेगा

रायपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। रायपुर नगर निगम द्वारा नए वित्त वर्ष के लिए संपत्ति कर जमा करना आज से प्रारम्भ कर दिया गया है। संपत्ति कर ऑनलाइन के साथ जोन कार्यालय में जाकर में जाकर ऑफलाइन भी जमा किया जा सकता है।

निगम के उपायुक्त राजस्व आर के डोंगरे ने बताया कि कलेक्टर गौरव कुमार सिंह तथा निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा के निर्देश पर पिछले सत्र में संपत्ति कर जमा होने के उपरांत सिस्टम को अपडेट किया जा रहा। सिस्टम अपडेट होने के बाद आज से संपत्ति कर जमा करने का काम प्रारम्भ कर दिया गया है। अप्रैल माह के अंत तक सम्पत्ति जमा करने पर करदाताओं को सवा छह प्रतिशत का छूट दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर