दोनों लोकसभा सीट पर होगी भाजपा की प्रचंड जीत : राजेंद्र मिश्र

--इलाहाबाद क्षेत्र से भाजपा के विजय की लगेगी हैट्रिक : नीरज त्रिपाठी

--ऐतिहासिक विजय के साथ फूलपुर में खिलेगा कमल का फूल : प्रवीण पटेल

प्रयागराज, 12 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी एवं फूलपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी प्रवीण पटेल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी गई। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत होगी।

इस अवसर पर इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने शीर्ष नेतृत्व के द्वारा टिकट दिए जाने के प्रति आभार जताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कारवां रुकने वाला नहीं है और तीसरी बार इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा के विजय की ऐतिहासिक हैट्रिक लगेगी। यह जीत भारतीय जनता पार्टी के विचारों की, मोदीजी के संकल्प की और कार्यकर्ताओं के श्रम की जीत होगी।

फूलपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि हम सपनों को नहीं हकीकत बुनते हैं। इसीलिए देश की जनता मोदीजी को ही चुनती हैं। उन्होंने कहा फूलपुर की जनता फिर एक बार कमल का फूल खिलाएगी और विरोधियों की जमानत जप्त होगी। ऐतिहासिक विजय के साथ फूलपुर में पुनः कमल का फूल खिलेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि प्रयागराज की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा जनता के आशीर्वाद से ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने जा रही है। उन्होंने कहा कि 4 जून को 400 पार कर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में प्रयागराज कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक साथ जीत का संकल्प लिया।

संचालन कुंज बिहारी मिश्रा एवं संजय श्रीवास्तव ने किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी के अनुसार इस अवसर पर कविता यादव त्रिपाठी, गिरि बाबा, रामजी केसरवानी, पदुम जायसवाल, डॉ एलएस ओझा, वरुण केसरवानी, पार्षद किरण जायसवाल, राजेश गोंड, शिखा रस्तोगी, नीलू शुक्ला, राकेश भारती, एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों को बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर