महिला शक्ति का अपमान करने वाली कांग्रेस का नामलेवा भी नहीं बचेगा: गीता शाक्य

कार्यक्रमकार्यक्रमकार्यक्रमकार्यक्रमकार्यक्रमकार्यक्रमकार्यक्रमकार्यक्रमकार्यक्रम

गाजियाबाद,12 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य ने शुक्रवार को यहां कहा कि महिला शक्ति का अपमान करने वाली कांग्रेस का नामलेवा भी नहीं बचेगा। शहर मंडल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के मंडल संवाद सम्मेलन में शाक्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही नारी शक्ति का अपमान किया है। जिसका खामियाजा कांग्रेस भुगत रही है। आगे आने वाले समय मे कांग्रेस की और ज्यादा बुरी गत होगी। उन्होंने महिला कार्यकताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी शक्ति झोंक दें।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी,क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक, पूर्व मेयर आशा शर्मा, लोकसभा प्रभारी एवम महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रज्ञा पाठक,महानगर उपाध्यक्ष रनिता सिंह, पूनम सिंह, क्षेत्रीय मंत्री सिद्धि प्रधानभी शामिल रहीं। महानगर महामंत्री महिला मोर्चा भक्ती सिंह ने मंच संचालन किया।

हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली

/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर