किसानों की सच्ची हितैषी है भाजपा : सहजानंद राय

बस्ती, 18 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा योगी सरकार ने तीन महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं, जिससे किसानों को विशेष फायदा होगा। उन्होंने भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार ने गन्ने की अग्रती प्रजाति का मूल्य 350 से बढ़ाकर 370 कर दिया है। इसके साथ ही सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 340 से बढ़ाकर 360 तथा अनुपयुक्त प्रजाति के गन्ने का मूल्य 335 से बढ़ाकर 355 कर दिया गया है।

उन्होंने कहा मंत्रिपरिषद का यह निर्णय सराहनीय है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सेमीकण्डक्टर नीति तैयार की गई है, जिससे औद्योगिक संगठनों का भला होगा। आज के बदलते परिवेश में सेमीकण्डक्टर नीति का आर्थिक व सामयिक महत्व है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा भारत में इलेक्ट्रानिक हार्डवेयर निर्माण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, इससे जीडीपी दर में विकास होगा। भारत की सेमीकण्डक्टर मांग 2025 तक 100 मिलियन अमेरिकन डॉलर होने की उम्मीद है। सहजानंद राय ने कहा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में उत्तर प्रदेश में सर्वांगीण विकास हो रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र/राजेश

   

सम्बंधित खबर