अररिया डीएम और एसपी ने सिकटी विधानसभा के वल्नरेबल क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण

फारबिसगंज/अररिया, 12 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी इनायत खान एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन द्वारा संयुक्त रूप से सिकटी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुर्साकांट एवं सिकटी प्रखंड क्षेत्र के वल्नरेबल एवं क्रिटिकल बूथों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। साथ ही निरीक्षण के उपरांत सिकटी विधानसभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी सेक्टर पदाधिकारियों के साथ सममीक्षात्मक बैठक भी की गई।

इससे पूर्व निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सिकटी विधानसभा अन्तर्गत कुर्साकांटा एवं सिकटी प्रखंड के सेंसेटिव इलाकों के वल्नरेबल एवं क्रिटिकल बूथों वाले क्षेत्रों का जायजा लिया गया। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित ईआरओ को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रिंस कुमार/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर