डमी के चक्कर में रहोगे तो जमानत बचाना हो जायेगा मुश्किल : नीरज त्रिपाठी

प्रयागराज में मोदी, कार्यकर्ता और कमल लड़ रहा है चुनाव : नीरज त्रिपाठी

प्रयागराज, 14 अप्रैल (हि.स.)। यह बात सही है मैं नया हूं प्रत्येक व्यक्ति पहली बार जिस क्षेत्र में जाता है नया ही होता है। आप जैसे मार्गदर्शक ही मार्गदर्शन करके सिखाते हैं। यहां कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है, मोदी जी चुनाव लड़ रहें हैं, कमल चुनाव लड़ रहा है। यहां एक-एक कार्यकर्ता नीरज त्रिपाठी है।

यह बातें इलाहाबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने रविवार को बारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं से परिचय व संवाद स्थापित के दौरान कही। बारा के मैदा रोड तिराहा पर नीरज त्रिपाठी ने कहा कि विपक्षियों को लगता है डमी कंडीडेट है? नया है? मैदान में आओ तो सब पता चल जाएगा। डमी के चक्कर में रहोगे तो ज़मानत बचाना मुश्किल हो जाएगा। मैं भी अधिवक्ता रहा, बड़े-बड़े नेताओं से पाला पड़ा है। कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी ने विश्वास दिलाया कि मैं पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी का बेटा हूं, जिन्होंने 25-30 वर्ष राजनीति किया, एक भी आरोप नहीं लगे। वही स्वच्छ राजनीति आपको आगे भी देखने को मिलेगा।

काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी यमुनापार सुशील त्रिपाठी ने कहा कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि प्रत्याशी नया है, उनको नहीं पता प्रयागराज का नाम रोशन करने के लिए पं.केशरी नाथ त्रिपाठी ने पूरा जीवन खपा दिया। उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने एवं नमन करने का समय आ गया है। मोदीजी ने नीरज को ही क्यों चुना इसमें भी राज है। मैं आपको बता रहा हूं अगर चार लाख मतों से ऊपर आपने नीरज को चुनाव जिताकर दिया तो आप सांसद नहीं मंत्री चुन रहे हैं।

लोकसभा संयोजक शिवदत्त दत्त पटेल ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश भरकर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने करते हुए बाबा साहब को नमन कर विश्वास दिलाया की यमुनापार का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने को नीरज त्रिपाठी समझकर कमल खिलाकर दिल्ली भेजेगा। अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान ने कहा भाजपा सरकार में जिस प्रकार अनूसूचित वर्ग के लोगों को सम्मान मिला वह इसके पूर्व सरकारों में नहीं हुआ।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को मंत्री बनानें की बात से काफी उत्साहित दिखे। नीरज त्रिपाठी अपर महाधिवक्ता रहे, इसलिए कार्यकर्ताओं ने कानून मंत्री बनानें की उम्मीदें लगाई।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्रा, ब्लाक प्रमुख जसरा पप्पू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, रमाकांत विश्वकर्मा, पदुम जायसवाल, जय सिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ला, शिवराम सिंह परिहार, सुरेश शुक्ला, भोला नाथ तिवारी, रत्नाकर सिंह पटेल, मनोज गुप्ता, सुधाकर पांडेय, अंजनी लाल, शिवप्रसाद केसरवानी, जगत शुक्ला, अखिलेश सिंह पटेल, शंकरलाल पांडेय, सुरेन्द्र पटेल, मुकेश कोल आदि के साथ भारी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/राजेश

   

सम्बंधित खबर