नव सत्र का वैदिक यज्ञ के साथ शुभारंभ, नव प्रविष्ट छात्रों का किया स्वागत

हरिद्वार, 1 जुलाई (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में नव सत्र 2024-25 का सत्रारम्भ यज्ञ विद्यालय की यज्ञशाला में वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ प्रारम्भ हुआ। यज्ञ में नव प्रविष्ट ब्रह्मचारियों तथा गुरुजनों, अधिष्ठाताओं ने भी भाग लिया तथा आहुतियां दीं। यज्ञ डॉ. योगेश शास्त्री के ब्रह्मत्व में सम्पन्न हुआ। उन्होंने यज्ञोपरान्त नव प्रविष्ट ब्रह्मचारियों को गुरुकुल की विशेषता का परिचय दिया।

इस अवसर पर गुरुकुल के मुख्य अधिष्ठाता एवं कन्सर्ड ऑथोरिटी डॉ. दीनानाथ शर्मा ने नव सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरुकुल संस्कार एवं शिक्षा का अद्दभुत केन्द्र है। यहां छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, चरित्र, संस्कार एवं योग आदि की विशिष्टता में भी संस्कारित किया जाता है। उन्होंने अभिभावकों को बताया कि इस वर्ष की कक्षा 12 एवं कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम अति उत्तम शत प्रतिशत रहा है। इस वर्ष छात्रों ने पीसीएम, पीसीबी, कला वर्ग में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के दो छात्रों का जेई मेन्स के आधार पर बीटेक में प्रवेश हुआ है।

इस अवसर पर मुख्याध्यापक डॉ. विजेन्द्र शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल 122 वर्ष पुरानी संस्था है। जहां शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को उत्तम संस्कार भी प्रदान किये जाते हैं। गुरुजन एवं छात्र परस्पर माता-पिता एवं पुत्रवत् आचरण करते हैं तथा उत्तम परिवेश में उनका निर्माण होता है।

इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार वर्मा, अशोक कुमार आर्य, डॉ. योगेश शास्त्री, डॉ. हुकम चन्द, अश्विनी कुमार, अमर सिंह, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, वेदपाल सिंह, अशोक कुमार, अमित कुमार, राजकमल, दीपकमल, विजय कुमार, धर्म सिंह, लोकेश शास्त्री, र्धमेन्द्र आर्य, धीरज दत्त कौशिक, मामराज सिंह, मुकेश कुमार, अनुज कुमार, समस्त अधिष्ठाता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/दधिबल

   

सम्बंधित खबर