लोस चुनाव : भाजपा नेता एक साथ 75 जिलों में गिनायेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ,14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) उत्तर प्रदेश में 80 की 80 लोकसभा सीटों पर विजय पताका फहराने के लिए धुंआधार प्रचार की रणनीति बनाई है। सोमवार को एक साथ 75 जिलों में भाजपा के सांसद, विधायक व मंत्री मोदी की गारंटी और 10 साल का लेखा जोखा प्रस्तुत करेंगे।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मेरठ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या मुरादाबाद, ब्रजेश पाठक कानपुर और केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा नोएडा में प्रेसवार्ता करेंगे।

इसी प्रकार प्रदेश सरकार में मंत्री बेबीरानी मौर्या शामली, स्वतंत्रदेव सिंह बरेली, सुरेश खन्ना शाहजंहापुर, लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा, जेपीएस राठौर रायबरेली, नंद गोपाल नंदी अमेठी, गिरीश यादव जौनपुर, दिनेश प्रताप सिंह कौशाम्बी, दयाशंकर मिश्रा दयालु मिर्ज़ापुर और एके शर्मा मऊ में प्रेस करेंगे।

इसी प्रकार प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान फतेहपुर, संजय गंगवार पीलीभीत,नरेंद्र कश्यप गौतम बुद्धनगर, सुनील शर्मा बागपत,धर्मवीर प्रजापति सम्भल, ब्रजेश सिंह अमरोहा,असीम अरुण सहारनपुर, सोमेन्द्र तोमर मुजफ्फरनगर, कपिल देव अग्रवाल आगरा, दारा सिंह कुशीनगर में प्रेस वार्ता में शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/राजेश

   

सम्बंधित खबर