मप्र: कांग्रेस ने भाजपा के घोषणा पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा, कहा- पुरानी घोषणाओं को दोहराया गया

भोपाल, 14 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है। भाजपा पर असफल वादों पर लक्ष्य बदलने का आरोप भी लगाया। उन्होंने रविवार को अपने बयान में कहा कि भाजपा भी जानती है कि वह अब सत्ता में नहीं आने वाली, इसीलिए उसने अपने चुनाव घोषणा पत्र में कोई नई घोषणा नहीं की। कांग्रेस के घोषणा पत्र में हर महिला को एक लाख रुपये प्रति वर्ष सहायता देने की बात कही गई है जबकि भाजपा ने किसी भी वर्ग को मजबूत सहायता देने की कोई घोषणा नहीं की। इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार किसी वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की केंद्र से विदाई का घोषणा पत्र है।

विभा पटेल के अनुसार, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को जनता के हजारों सुझावों को शामिल करने के बाद अपने चुनावी घोषणापत्र को तैयार करने में तीन महीने लगे, वहीं भाजपा का चुनाव घोषणापत्र केवल 13 दिनों में तैयार हो गया। यानी ये कॉपी-पेस्ट की तरह नजर आता है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारी और महंगाई के समाधान के लिए एक रोडमैप प्रदान किया है जबकि भाजपा का घोषणा पत्र इन ज्वलंत मुद्दों पर खामोश है। भाजपा के घोषणा पत्र में सिर्फ पुरानी बातें है। नया कुछ नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर