वसई में शक्ति जनहित मंच का यशवंत विवा टाउनशिप क्रिकेट लीग, 12 टीमों ने लिया हिस्सा

> विजेता और उपविजेता टीम का ट्रॉफी और नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मान

मुंबई, 15 अप्रैल, (हि. स.)। शक्ति जनहित मंच संस्था की ओर से बॉक्स क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। वसई पूर्व में यशवंत विवा टाउनशिप क्रिकेट लीग के नाम से हुई इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष एड. गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव ने टॉस उछालकर और पिच की पूजा करके प्रतियोगिता की शुरुआत की। फाइनल मुकाबला साईं दीप प्लाजा और हार्मोनी अपार्टमेंट्स के बीच हुआ। इसमें हार्मोनी अपार्टमेंट्स विजेता बना। विजेता टीम को शक्ति जनहित मंच की ओर से ट्रॉफी और 11,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 9,000 रुपए पुरस्कार राशि दी गई। इस मौके पर एड. गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू) ने कहा कि हम क्षेत्र में इस तरह के विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहेंगे। जिससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़े। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए यशवंत विवा टाउनशिप सोसायटी के लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटिल, 132 नालासोपारा चुनाव प्रमुख राजन नाईक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट, तुलिंज विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त उमेश माने पाटिल, पत्रकार रविन्द्र दुबे, पूर्व नगरसेवक सचिन देसाई, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष यादव, शक्ति जनहित मंच तथा अलाईड मजदूर यूनियन के कोषाध्यक्ष राकेश मौर्या, वालीव पुलिस चौकी के पुलिस उप निरीक्षक नितिन कोली, स्वस्तिक साईं मित्र मंडल के अध्यक्ष सुजीत सिंह, जावेद खान, फिल्म एक्ट्रेस गरिमा मौर्या, ज्ञान दीप शिक्षण संस्था के ट्रस्टी डॉ. पीयूष सिंह, श्री साईं फाउंडेशन के संस्थापक धर्मेंद्र यादव, समाजसेवक संदीप सिंह (सिंपल), पत्रकार राज शर्मा, भाजपा उ.भा.मो. उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह (डिंकू), समाजसेवक विमल पटेल, ओमकार शेट्टी, पूर्व नगरसेवक वैभव पाटिल, पूर्व नगरसेवक पंकज पाटिल, पूर्व नगरसेवक भूपेंद्र पाटिल, शिवसेना अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सलीम आर. खान, शिवसेना जिला समन्वयक नवीन दुबे, भाजपा जिला सचिव अमित दुबे, अष्टभुजा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, उत्तर भारतीय विकास मंच के संस्थापक-अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी, माउली ग्रुप ऑफ कंपनीझ के संस्थापक उमेश चवान, भाजपा उ.भा.मो. जिला महामंत्री पंकज पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, शक्ति जनहित मंच उपाध्यक्ष संजय सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट किशन देव गुप्ता, पत्रकार संजय गुप्ता, भाजपा उ.भा.मो. उपाध्यक्ष प्रिंस उपाध्याय मंजय गुप्ता, अजय मौर्या, राजनाथ मौर्या सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और समाजसेवक उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। शक्ति जनहित मंच के संस्थापक-अध्यक्ष गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव, संस्था के उपाध्यक्ष संजय सिंह, शहर प्रमुख राजेश शुक्ला और शक्ति जनहित मंच परिवार के सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों का सम्मान चिन्ह, पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सत्कार किया।

हिन्दुस्थान समाचार

   

सम्बंधित खबर