मंगलवार को तीतांबर में रोड शो में भाग लेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

जोरहाट (असम), 15 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को जोरहाट लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी तथा निवर्तमान सांसद गौरव गोगोई के समर्थन में चुनाव का प्रचार करने के लिए असम पहुंचेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा जिले के तीताबर में एक घंटे के एक रोड शो कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार प्रियंका जोरहाट हवाई अड्डे पर सुबह 10:45 बजे लैंड करेंगी। वहां से सड़क मार्ग होते हुए तीताबर पहुंचेंगी, जहां 11:30 बजे से 12:30 तक एक रोड शो में वह भाग लेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर