जबलपुर : पुलिस कार्यवाही पर थाने का घेराव करते हुए भाजपा ने लगाया पक्षपात का आरोप

जबलपुर , 15 अप्रैल (हि.स.)। ओमती थाना अंतर्गत पिछले दिनों हुई न्यूज़ चैनल की डिबेट में मारपीट को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भाजपा युवा मोर्चा ने पक्षपात पूर्ण रवैया का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि इस कार्रवाई में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सहित अन्य पर मामला कायम किया गया है। जिसको लेकर सोमवार को मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ओमती थाने का घेराव किया।

भाजपा के नगर मंत्री पंकज दुबे ने बताया कि पुलिस ने द्वेष पूर्ण कार्यवाही की है। जो लोग वहां विवाद में समझाने का कार्य कर रहे थे उन पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर दिया। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष पर कायम मुकदमे को लेकर भाजपा ने प्रशासन से मांग की है कि 17 तारीख तक इस पर उचित करवाई करें अन्यथा आंदोलन के रूप में जवाब देने तैयार है। वही भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने अपने ऊपर हुई एफआईआर को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि कांग्रेस के गुंडो द्वारा इस पूरे विवाद को जन्म दिया गया है इस सबके सीसीटीवी साक्ष्य मौजूद है। उसके बाद भी पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही नहीं की है। हम लोग पीड़ित पक्ष हैं उसके बावजूद हम लोगों के ऊपर ही मुकदमा कायम कर दिया गया। जिला अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 17 तारीख तक कांग्रेस के दोषी लोगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो युवा मोर्चा थाने में आकर घेराव करेगा एवं अपनी गिरफ्तारी देगा।

हिन्दुस्थान समाचार/विलोक पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर