कांग्रेस प्रत्याशी रमन भल्ला ने मांगा जनता से समर्थन

विजयपुर/रामगढ़। स्टेट समाचार
 सांसदीय क्षेत्र जम्मू से लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी रमन भल्ला ने  विजयपुर व रामगढ़ क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित कर जनता का समर्थन मांगा। विजयपुर के पहाड़ी क्षेत्र गांव उत्तरबहिनी व रामगढ़ के कौलपुर गांव में उन्होंने कांग्रेस जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के चुनावी घौषणा पत्र में जारी जनहित योजनाओं व अन्य बातों को लोगों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सभी लोगों को साथ लेकर चलने का जज्बा रखती है। ऐसा नहीं कि वेदभाव की नीतियों को अपनाते हुए देश की जनता को अलग-अलग नजर से देखा जाए। भल्ला ने अपने संबोधन में भाजपा पर तंज भी कसे और भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर बताया। साथ ही कहा कि इन लोकसभा चुनावों में जनता कांग्रेस को अपना समर्थन देकर कामयाब बनाए और अपने साथ हुए धोखे का भाजपा से हिसाब चुकता करे। पुरमंड़ल के उत्तरबहिनी में आयोजित कांग्रेस जनसभा के दौराण विपक्षी पार्टियों के दर्जनों कार्यकर्ताऔं ने कांग्रेस का दामन भी थामा। पुरमंड़ल में कांग्रेस चुनावी जनसभा का आयोजन वरिष्ठ पार्टी नेता जगदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया था। इसमें क्षेत्र के पार्टी नेता, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। 
 

   

सम्बंधित खबर