राज्यपाल ने राजभवन में कन्याओं का किया पूजन

राज्यपाल राजभवन में कन्या पूजन करते।राज्यपाल राजभवन में कन्या पूजन करते।

देहरादून, 16 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने मंगलवार को सपरिवार चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर राजभवन में पूरे विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का पर्व केवल व्रत और उपवास का नहीं, बल्कि नारी शक्ति और कन्याओं के सम्मान का भी पर्व है। राज्यपाल ने प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर