जनता की सेवा ही हमारा संकल्प : नीरज त्रिपाठी

प्रयागराज, 16 अप्रैल (हि.स.)। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने मंगलवार को कोरांव एवं करछना विधानसभा क्षेत्र के तहसील में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं से एवं क्षेत्रीय जनता से जनसम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा का संकल्प लेकर मैदान में उतरा हूं और आप सभी के आशीर्वाद से भाजपा की प्रचंड जीत हासिल होगी।

बता दें कि, भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उनकी पत्नी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी महिलाओं से रूबरू हो रही हैं। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान नीरज त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। करछना विधानसभा के अंतर्गत साधु कुटी चौराहा, बरदहा बाजार, कैथी चौराहा, भईवरा चौराहा और कोंराव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोहड़ार, राज बल्लभ तिवारी ग्राम, मेजारोड, लालतारा, चांद खमरिया, खीरी बाजार आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया।

नीरज त्रिपाठी की पत्नी कविता यादव त्रिपाठी ने शंकर ढाल, नैनी, कीडगंज मुट्ठीगंज, कल्याणी देवी क्षेत्र में जनसम्पर्क करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से भी सम्पर्क और संवाद किया।

इस अवसर पर हरि केसरवानी, राजन शुक्ला, दिलीप केसरवानी, रमेश केसरवानी, हरि अग्रवाल, राम लखन देवंशी, मंगला प्रसाद, मुकेश भारती, राधेश्याम गुप्ता, भुंवर जायसवाल, मनोज मिश्रा सहित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/मोहित

   

सम्बंधित खबर