बलरामपुर: गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव में शैलेश सिंह भाजपा के उम्मीदवार घोषित

बलरामपुर,16अप्रैल(हि.स.)। जिले के गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने शैलेश सिंह शैलू को उम्मीदवार घोषित किया है। इस विधानसभा सीट से भाजपा ने लगातार चौथी बार शैलेश सिंह शैलू पर अपना भरोसा जताया है।

शैलेश सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने प्रसन्नता जताई है। शैलेश सिंह 2017 विधानसभा चुनाव में सपा के पूर्व मंत्री एसपी यादव को हराकर गैसड़ी से विधायक निर्वाचित हुए थे। विधानसभा चुनाव 2022 में सपा के पूर्व मंत्री डॉ एस यादव ने भाजपा के शैलेश सिंह को हराकर सपा का परचम लहराया था।

उल्लेखनीय है कि डॉ एस यादव की मौत से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है, यहां पर भाजपा ने पुनः शैलेश सिंह शैलू पर भरोसा जताते हुए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सपा ने पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव के बेटे राकेश यादव को यहां से अपना प्रत्याशी पूर्व में ही घोषित किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रभाकर/राजेश

   

सम्बंधित खबर