मोतिहारी में विहिप व बजरंग दल ने रामनवमी पर किया भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

शोभा यात्रा में भाग लेते विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता

पूर्वी चंपारण,17 अप्रैल(हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप)- बजरंगदल के तत्वाधान में बुधवार को नगर भवन के समीप स्थित हनुमान मंदिर से श्रीरामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।

शोभा यात्रा नगर भवन से निकल कर हाॅस्पीटल चौक,बलुआ,राजा बाजार,चांदमारी,स्टेशन जानपुल चौक होते हुए मेनरोड गांधीचौक होते हुए पुनः नगर भवन के पास समाप्त हो गया। शोभा यात्रा के नेतृत्व विहिप जिला उपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह बजरंगदल के हेमन्त कुमार के साथ ही उद्धेश्य गुप्ता,सचिन कुमार,नीतीश कुमार रत्नेश कुमार,राहुल सिंह,अंकित श्रीवास्तव,धर्मेन्द्र ठाकुर आनन्द प्रकाश,रत्न कुमार,सुभाष कुमार,विशाल रूना आदि कर रहे थे।

शोभा यात्रा के दौरान पूरा शहर जय श्रीराम के नारों से गूंजयामान होता रहा।वही रथ पर विराजमान श्रीराम लक्ष्मण सीता हनुमान की झांकी विशेष रूप से लोगो को आकर्षित कर रहा था। शोभा यात्रा का लोगो ने जगह जगह पुष्प वर्षा और फूल मालाओं से कर रहे थे। मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा से उत्साहित समस्त हिन्दू समाज स्वतः सड़क पर आकर शोभा यात्रा में भाग लिया है चारों तरफ खुशी की लहर है राम ही राष्ट्र है और राष्ट्र ही राम है इन्होंने बताया भगवान राम इस देश के राष्ट्र पुरूष है सभी को भगवान राम के आदर्शों पर चलना चाहिए।

मौके पर डा संतोष श्रीवास्तव एल एन डी के प्राचार्य डा राजेश सिन्हा तथा बजरंगदल के विभाग संयोजक जितेन्द्र कुशवाहा रत्नेश राज व गणेश जी उपस्थित थे। शोभा यात्रा का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश

/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर