सिलीगुड़ी में हाई स्पीड वाहनों का कटा चालान

सिलीगुड़ी, 03 जुलाई (हि.स.)। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सिलीगुड़ी ट्रैफिक पुलिस स्पीड रडार गन लेकर सड़क पर उतरी है। इस दौरान स्पीड रडार गन की मदद से 37 से अधिक लोगों का चालान काटा गया।

दरअसल, यह रडार गन 40 से ज्यादा स्पीड वाले वाहनों को 500 मीटर की रेंज से ही पकड़ लेता है। जिसकी मदद से ट्रैफिक पुलिस द्वारा 2000 रुपये का फाइन काटा गया। भक्ति नगर ट्रैफिक ने आज बंगाल सफारी पार्क के पास स्पीड रडार गन की मदद से लगभग 37 लोगों का चालान काटा। रडार गन के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस को उस गाड़ी के बारे में पूरी डिटेल्स पता चल जा रहा है और नजदीक आते ही उसे रोककर साइन वसूला गया।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश में तेज़ रफ्तार वाहनों की अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। दुर्घटनाओं और वाहन की रफ्तार में ब्रेक लगाने के लिए आज सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की भक्ति नगर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज घंटों यह अभियान चलाया गया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर