रामनवमी: मंदिरों में रहा उत्सवी माहौल, उत्साह से मनाया गया जन्मोत्सव

धमतरी, 17 अप्रैल् (हि.स.)। चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि 17 अप्रैल को रामनवमी का पर्व अंचल में भी धूमधाम से मनाया गया। शहर सहित आस- पास के इलाकों के राम मंदिरों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाआरती के साथ प्रसादी, छप्पन भोग भी चढ़ाया गया। मंदिरों में उत्सवी माहौल रहा। मंदिरों में दिनभर विविध कार्यक्रम हुए।

शहर के प्रचीनतम किले के राम मंदिर में रामनवमी के अवसर पर सुबह से ही अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। सुबह पांच बजे आरती पश्चात सुबह सात बजे भगवान श्रीराम का आभिषेक एवं श्रृंगार किया गया। सुबह 10 बजे रामायण पाठ, सुंदर कांड एवं हनुमान चालिसा के बाद दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव के बाद महाआरती की गई। इस दौरान भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। शाम 7 बजे महाआरती होगी। जन्मोत्सव में समिति के जानकी शर्मा, डा एनपी गुप्ता दिग्विजय सिंह कृदत, सूरज तिवारी, अशोक पवार, सुदर्शन गुप्ता, अभिमन्यु सिन्हा, नरेश श्रोती, भुरा ग्वाल, नितिन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विनीत गुप्ता, विक्रांत शर्मा सहित महापौर विजय देवांगन, राजेश ठाकुर, आकाश जैन, आशुतोष खरे, पं. अभिषेक शर्मा, आशीष शर्मा सहित भक्त मौजूद थे। आरती में महापौर विजय देवांगन भी शामिल हुए। मठ मंदिर परिसर में स्थित जलाराम बापा में भी राम जन्मोत्सव मनाया गया। ब्रज गोपिका संस्था और मंदिर समिति की सदस्य भजनों में जमकर झूमते नजर आए। ठीक 12 बजे केक काटा गया। इस दौरान ब्रज गोपिका संस्था के संतोष मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, गुनेश साहू, महेश रजक, नोकूराम सिन्हा, अंकित मिश्रा, हिमा मिश्रा, किरण गुप्ता, हेमलता सोनी, सविता शर्मा के अलावा जलाराम मंदिर के मुकेश रायचुरा, किशोर गंभीर, वंदना मिरानी, राकेश लोहाना, गौरव लोहाना, कुंदन राकुंडला आदि मौजूद थे।श्रीराम जानकी मठ मंदिर में सुबह 9 बजे से हरिनाम संकीर्तन एवं पदगायन के बाद 12 बजे अभिजीत मुहुर्त प्राकट्य महाआरती एवं छप्पन भोग पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। शाम छह बजे दीपोत्सव एवं महाआरती की गई।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर