गांदरबल में जोजिला दर्रे पर सडक़ हादसा

गांदरबल में जोजिला दर्रे पर सडक़ हादसा
खाई में गिरा वाहनए पांच लोग घायल
श्रीनगर
कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को जोजिला दर्रे पर एक सडक़ दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना पानी नाले के पास उस समय हुई जब एक वाहन सडक़ से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में जम्मू के पांच लोग घायल हुए हैं। उन्हें पीएचसी सोनमर्गम ले जाया गया। जहां से तीन को एसकेआईएमएस सौरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है
इसके अलावा कठुआ जिले में अलग अलग हुए दो सडक़ दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली घटना जंगलोट गांव को जाने वाले लिंक मार्ग पर हुई। जहां स्कूटी और मोटर साइकिल के बीच हुई भिडंत में दंपत्ति घायल हो गए। जिन्हें जीएमसी कठुआ लाया गया है। घायलों की पहचान 53 वर्षीय राजपाल शर्मा पुत्र जगदीश राज और उसकी 33 वर्षीय पत्नी पूजा शर्मा दोनों निवासी जंगलोट के रूप में हुई है। एक अन्य घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीबड़ी के पास हुई। जहां एक स्कूटी के डिवाइडर से टकरा जाने से उस पर सवार 52 वर्षीय जगदीश राज निवासी बडाला गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे भी जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर बताई गई है।

   

सम्बंधित खबर