मंदसौर: भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का नामांकन भरवाने मंदसौर आएंगे सीएम मोहन यादव

मंदसौर, 19 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 अप्रैल शनिवार को मंदसौर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का नामांकन भरवाने के बाद गांधी चैराहे पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उसके बाद एक रेली निकालकर रोड शो करते हुए सीएम पशुपतिनाथ मंदिर जायेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री लगभग तीन घंटे मंदसौर मंदसौर में रहेंगे। भाजपा के पदाधिकारी सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने में लग गये हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा के कार्यकतार्ओं से भी मिलेगे। लोकसभा के चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मंदसौर आ रहे मुख्यमंत्री यादव को लेकर भाजपा के कार्यकतार्ओं में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 02 बजे हवाई मार्ग से मंदसौर आयेंगे जहां से कलेक्ट्रेट भवन पहुंच कर भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के नाम निर्देशन के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। तत्पश्चात कलेक्टर भवन से सभा स्थल गांधी चौराहे पर 02:30 बजे पहुंचेंगे। आम सभा के पश्चात गांधी चौराहा से मुख्यमंत्री जी का भव्य रोड शो प्रारंभ होगा, जो बस स्टैंड मार्ग, घंटाघर मार्ग, सदर बाजार मार्ग, प्रतापगढ़ पुलिया, वीर सावरकर ब्रिज, राजागुलाब गेट होता हुआ भगवान पशुपतिनाथ मंदिर द्वार पर पंहुचेगा। समस्त मार्गों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं समस्त जनप्रतिनिधिगणों का मंदसौर शहर की जनता जनार्दन द्वारा पुष्प वर्षा कर लालकालीन स्वागत किया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ अशोक झलौया

   

सम्बंधित खबर