आग लगने की घटना में एक दो साल की बच्ची की मौत

बारामूला, 21 अप्रैल (हि.स.)। बारामूला जिले के सोपोर इलाके में रविवार को आग लगने की घटना में एक दो साल की बच्ची की जान चली गई जबकि एक महिला घायल हो गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि ट्रैज़ू सोपोर इलाके में एक आवासीय घर में रविवार को अचानक आग लग गई। इस घटना में दो साल की बच्ची रायज़ा तनवीर पुत्री तनवीर अहमद निवासी तारज़ुआ सोपोर गंभीर रूप से झुलस गई।

उन्होंने कहा कि उसे तत्काल इलाज के लिए उप जिला अस्पताल सोपोर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस आग लगने की घटना में रफीका बेगम नाम की एक अन्य महिला को चोटें आईं हैं हालांकि उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

   

सम्बंधित खबर