नैनीताल के मूल निवासी अमेरिकी नागरिक ने बोलीविया की त्रिशूल जितनी ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

नैनीताल, 24 अप्रैल (हि.स.)। मूल रूप से नैनीताल के निवासी और नगर के सुरेश मेहता और शांति मेहता के पुत्र अपूर्व मेहता ने दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में हुयाना पोटोसी नाम की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। उल्लेखनीय है कि अपूर्व वर्तमान में अमेरिका की नागरिकता ले चुके हैं, इसके बाद भी उन्होंने वहां भारतीय तिरंगा हराया।

बताया गया है कि एंडीज पर्वत श्रृखला के लिये पहचाने जाने वाले बोलीविया की राजधानी ला पाज के पास स्थित हुयाना पोटोसी 6088 मीटर ऊंची है, इसकी ऊंचाई उत्तराखंड के कुमाऊं हिमालय में स्थित त्रिशूल श्रृंखला की तीसरी 6,007 मीटर ऊंची चोटी के समतुल्य है। लेकिन बर्फ से ढकी हुयाना पोटोसी अल्पाइन इलाके के साथ चढ़ाई की कठित चुनौतियां पेश करती है। इसकी शिखर तक पहुंचने के लिये अंतिम हिस्से में चाकू की धार वाली पहाड़ी को पार करना होता है लिहाजा इसके शिखर तक सुरक्षित पहुंचने के लिए काफी सावधानी, संतुलन और सटीकता की आवश्यकता होती है।यात्रा के लिए पर्वतारोहण के तकनीकी कौशल, उचित अनुकूलन और अनुभवी स्थानीय गाइडों के मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर