रायपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, छत्तीसगढ़ में लगभग 91 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण
- Admin Admin
- Dec 01, 2025
रायपुर, 1 दिसंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का संचालन 04 नवम्बर 2025 से पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी है। बीएलओ द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन तेजी से प्रगति पर है।
छत्तीसगढ़ चुनाव आयाेग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 30 नवम्बर तक लगभग एक करोड़ 92 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 91 प्रतिशत है।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल



