विशेष अभियान के तहत गुवाहाटी पुलिस ने 31 शातिर चोर काे किया गिरफ्तार

गुवाहाटी, 28 जून (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी की पुलिस ने अपराध के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 31 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर एक साथ अभियान चलाकर आरोपितों को दबोचा। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त बताए जा रहे हैं।

अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपित अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल थे या नहीं।

------------

   

सम्बंधित खबर