
अररिया, 08 मार्च(हि.स.)।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह की अगुवाई में शनिवार को अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं समेत भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूदगी रही।अध्यक्षता भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह एवं संचालन भाजपा के जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल ने किया।मौके पर मुख्य अथिति के रूप में फारबिसगंज के विधायक विद्यासागर केशरी,नरपतगंज के विधायक जयप्रकाश यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,संतोष सुराणा,प्रो.गणेश ठाकुर, जयरानी यादव,निलिमा साह आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी,जय प्रकाश यादव,जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा आदि ने अटल विरासत सम्मेलन से संबंधित जानकारी देते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार आज महिलाओं के लिए एक से एक योजनाओं की शुरुआत कर रखी है। कहा कि महिलाएं आगे बढ़ेगी तभी देश आगे बढ़ेगा। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर शिवानी सिंह,नम्रता सिंह, सुजाता कनौजिया,आरती ठाकुर,प्रियंका सिंह,सविता ठाकुर,ममता साह, पूनम देवी, पूजा देवी,मंजुला सिंह,गुड़िया देवी आदि मौजूद रही।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर