इतिहास के पन्नों में 02 फरवरीः पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कवि ने कहा था दुनिया को अलविदा
- Admin Admin
- Feb 01, 2025
मलयालम भाषा के सुप्रसिद्ध कवि गोविंद शंकर कुरुप का जन्म 5 जून, 1901 को केरल के नायत्तोट नामक स्थान पर हुआ था। 1965 में उनकी रचना ‘ओटक्कुष़ल’ अर्थात ‘बाँसुरी’ भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले साहित्य के सर्वोच्च सम्मान ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित हुई। वे इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय साहित्यकार थे। इससे पहले 1963 में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया। साल 1967 में उन्हें ‘सोवियत भूमि नेहरू पुरस्कार’ और वर्ष 1968 में ‘पद्म भूषण’ सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी 40 से अधिक मौलिक और अनूदित कृतियाँ प्रकाशित हैं। इनमें साहित्य कौतुकम चार खंड (1923-1929), सूर्यकांति (1932), ओट्क्कुषठ (1950), अंतर्दाह (1953), विश्वदर्शनम (1960) प्रमुख हैं। 02 फरवरी, 1978 को इस महान साहित्यकार का निधन हो गया।
अन्य अहम घटनाएंः
1509- भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ।
1556- चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब 8 लाख 30 हजार लोगों की मौत।
1626- चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।
1788- देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।
1814- कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना।
1862- शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
1878- यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1892- रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में 'फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी'की स्थापना की।
1901- क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।
1913- न्यूयार्क में 'ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल'की ओपनिंग हुई।
1920- फ़्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया।
1922- जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास 'यूलिसिस'पहली बार प्रकाशित किया गया।
1939- हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।
1952- मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।
1953- अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया।
1966- पाकिस्तान ने 'कश्मीर समझौते'के लिए महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।
1982- सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया।
1990- अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।
1992- अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।
1997- चीन तथा सं.रा.अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।
1999- आस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास।
2001- भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कल-पुर्जों की बिक्री को अनुमति।
2002- अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण काण्ड में पाकिस्तान के तीन व्यक्ति गिरफ़्तार।
2004- स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फ़ेडरर 237 सप्ताह तक लगातार पहली रैकिंग पर रहे। यह एक रिकार्ड है।
2007- अंतरराष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।
2008- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन 'गोल्डन चैरियट'को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
-दुबई के शासक शेख़ मुहम्मद बिन राशिद अल मखदूम ने अपने पुत्र शेख़ हमदान को अपने उत्तराधिकारी के रूप में शाहज़ादा घोषित किया।
-पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सिक्ख विवाह अधिनियम अध्यादेश लागू हुआ।
जन्मः
1884- श्रीधर वेंकटेश केलकर - प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।
1889- राजकुमारी अमृत कौर- भारत की प्रख्यात गांधीवादी,स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता।
1890- चार्ल्स कोरोल- अमेरिकन एक्टर।
1902- मोटूरि सत्यनारायण- दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक।
1909- मोहिंदर सिंह रंधावा- भारतीय इतिहासकार, वनस्पतिशास्त्री, सिविल सेवक और कला व संस्कृति के प्रवर्तक थे।
1915- खुशवंत सिंह- भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।
1916- दसरथ देब - भारतीय राजनीतिक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
1922- बी.बी.लिंगदोह- मेघालय के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
1925- जीत सिंह नेगी- उत्तराखंड के लोकगायक थे।
1970- अन्नपूर्णा देवी यादव- भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।
1979- शमिता शेट्टी- फिल्म अभिनेत्री।
1989- अनुराधा थोकचोम- भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी।
1990- बाला देवी- भारत की महिला फुटबॉल खिलाड़ी।
निधनः
1907- दमित्री मेंडलीव-आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे।
1958- बलुसु संबमूर्ति- मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी।
1960- चतुरसेन शास्त्री- हिन्दी साहित्य के महान उपन्यासकार।
1969- खूबचंद बघेल- स्वतंत्रता संग्रामी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के नेता और साहित्यकार थे।
1978- गोविंद शंकर कुरुप- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1982- मोहन लाल सुखाड़िया- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री।
2007- विजय अरोड़ा- भारतीय फ़िल्म व टेलीविजन अभिनेता।
2013- पी.शानमुगम- दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।
2022- रमेश देव- भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश