हिसार : दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री व भाजपा की नीतियों में विश्वास जताया : अशोक सैनी

जनता ने आम आदमी पार्टी को हराकर उसके झूठ व झूठे वादों को नकारा

हिसार, 8 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई पार्टी की प्रचंड जीत को जनता की जीत बताया है। उन्होंने

कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा की नीतियों में विश्वास

जताकर पार्टी को अपना जनादेश दिया है। जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने शनिवार भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि दिल्ली

में भाजपा की जीत पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है।

वास्तव में दिल्ली की

आम आदमी पार्टी की झूठ व फरेब की राजनीति से तंग आ चुकी थी और उसे सबक सिखाने के मूड

में थी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता से झूठे वायदे कर सत्ता में

आई, परंतु काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। उन्होंनने कहा कि दिल्ली की जनता ने वहां

के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी दिल्ली में

हुई भाजपा की प्रचंड पर जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता ने

जहां कांग्रेस को तो पूरी तरह से नकार दिया है वहीं आम आदमी पार्टी को उसकी झूठ व झूठे

वादे करने का सबक सिखाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर