वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में तृणमूल नेताओं के खिलाफ पोस्टरबाजी, इलाके में सनसनी
- DSS Admin
- May 27, 2026
हुगली, 27 मई (हि. स.)। गोघाट के श्यामबाजार ग्राम पंचायत अंतर्गत बेलडिहा इलाके में स्थानीय तृणमूल नेताओं के खिलाफ वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए पोस्टर लगाए जाने से बुधवार को इलाके में भारी सनसनी फैल गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह इलाके के कई प्रमुख स्थानों पर कई पोस्टर देखे गए। इन पोस्टरों में स्थानीय तृणमूल नेताओं अरुण पाल, अश्वनी गायन, सुजीत दास और निताई नंदी के नाम लेकर विभिन्न विकास परियोजनाओं की राशि के गबन का आरोप लगाया गया है।
पोस्टरों में दावा किया गया है कि सड़क निर्माण, आवास योजना, वृक्षारोपण परियोजना, जॉब कार्ड और शौचालय निर्माण के लिए आवंटित धन आम लोगों को वापस किया जाना चाहिए। साथ ही सरकारी योजनाओं की राशि में अनियमितता के भी आरोप लगाए गए हैं।
पोस्टरबाजी की घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव फैल गया। स्थानीय निवासियों के एक वर्ग ने मामले पर नाराजगी जताते हुए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, पोस्टर किसने लगाए, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
वहीं, आरोपित तृणमूल नेताओं की ओर से इन आरोपों से इनकार किए जाने की जानकारी मिली है। उनका कहना है कि राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने के लिए इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं।
घटना की सूचना पाकर प्रशासन ने पूरे मामले पर नजर रख रही है। इलाके में पोस्टरों के स्रोत और आरोपों की सच्चाई की जांच की मांग तेज हो गई है।
---------------

