चीन की चालबाजियों पर अंकुश लगाएंगे भारत-इंडोनेशिया

सबांग बन्दरगाह को विकसित करने का फैसला, बढ़ेगा भारत का दखल
 नई दिल्ली। ईरान युद्ध के दौरान पूरी दुनिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य की ताकत और अहमियत देख ली। ईरान ने युद्ध के दौरान होर्मुज बंद करके दुनिया भर में तेल की की कीमतों तो आसमान पर लगा दिया। इससे सबक लेते हुए भारत अब इंडोनेशिया के साथ मिलकर हिंद महासागर में अपना ‘होर्मुज’ बनाने जा रहा है।ये ‘होर्मुज’ स्ट्रेट ऑफ मलक्का के एंट्री प्वॉइंट पर स्थित है। यहां से भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित इंदिरा प्वॉइंट मात्र 100 मील दूरी पर है। भारत और इंडोनेशियों के इस कदम में हिंद महासागर में चीन चालबाजियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
 भारत और इंडोनेशिया ने मिलकर अपनी समुद्री रणनीति को आगे बढ़ाते हुए सबांग पोर्ट के विकास की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इंडोनेशिया दौरे पर गए पीएम मोदी और वहां के राष्ट्रपति प्रबोवो सुवियांतो के साथ मिलकर इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। दोनों देश मिलकर इंडोनेशिया के सबांग बंदरगाह को विकसित करेंगे और इसे आधुनिक रूप देंगे, जिसके साथ ही इस द्वीप पर भारत का दखल भी बढ़ेगा। दुनिया के सबसे व्यस्त और रणनीतिक समुद्री मार्गों में से एक मलक्का स्ट्रेट के एंट्री प्वॉइंट पर स्थित होने की वजह इसे खास बनाती है। साथ ही भारत के ग्रेट निकोबार पोर्ट प्रोजेक्ट से सबांग पोर्ट की दूरी सिर्फ 100 मील दूर है, जो भारत के नजरिये से बहुत अहम है।

बॉक्स-----
पहलगाम हमले के बाद के भारत के साथ खड़ा रहा इंडोनेशिया
 इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते वर्ष हुए पहलगाम हमले के बाद भारत का साथ और मदद देने के लिए इंडोनेशिया का शुक्रिया अदा किया और कहा कि संकट के समय भी इंडोनेशिया मुस्लिम बाहुल्य होने के बावजूद भारत के साथ खड़ा रहा जिसके लिए मैं राष्ट्रपति प्राबोवो और आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। 
दरअसल इंडोनेशिया मुस्लिम बहुल देश है जिसकी ८७ प्रतिशत आबादी मुसलमानों की है। इसके बावजूद इंडोनेशिया ने पहलगाम हमले के समय  पाकिस्तान का साथ न देकर भारत का साथ दिया और आतंकी हमले की निंदा करते हुए यहां तक कह दिया इस्लाम तो ऐसी तालीम नहीं देता। उन्होंने इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए दो टूक कहा था कि आतंकवाद से कोई नतीजा नहीं निकलता।

   

सम्बंधित खबर