नारायणगढ़ में मकरामपुर पंचायत के उपप्रधान तरुण पहाड़ी गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर, 07 जून (हि. स.)। जिले के नारायणगढ़ ब्लॉक में तृणमूल कांग्रेस नेताओं की लगातार हो रही गिरफ्तारी के बीच मकरामपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान तरुण पहाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें शनिवार देर रात नारायणगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तरुण पहाड़ी वर्ष 2023 के पंचायत चुनाव में बेल्टी क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। बाद में उन्हें मकरामपुर ग्राम पंचायत का उपप्रधान बनाया गया था।

पुलिस का दावा है कि उनके खिलाफ महिलाओं के साथ मारपीट, आम लोगों पर अत्याचार तथा प्रभाव का दुरुपयोग करने से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है।

रविवार सुबह उन्हें खड़गपुर अदालत में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं।

भाजपा का कहना है कि भ्रष्टाचार और आम लोगों पर अत्याचार के आरोपों से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

---------------

   

सम्बंधित खबर