पोप फ्रांसिस की हालत स्थिर, नियमित हेल्थ बुलेटिन जारी न करने का फैसला
- Admin Admin
- Mar 15, 2025

वेटिकन सिटी, 15 मार्च (हि.स.)। पिछले महीने से अस्वस्थ पोप फ्रांसिस की स्थिति में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस कारण उनकी मेडिकल टीम ने शुक्रवार शाम को निर्धारित बुलेटिन जारी न करने का निर्णय लिया। पोप का इलाज रोम के गेमेली अस्पताल में चल रहा है।
वेटिकन न्यूज के अनुसार, होली सी प्रेस कार्यालय ने मेडिकल टीम के इस निर्णय की पुष्टि की। कार्यालय ने कहा कि पोप की स्थिर स्थिति के मद्देनजर बुलेटिन यदा-कदा ही जारी किए जाएंगे। वेटिकन न्यूज के अनुसार पोप फ्रांसिस ने अस्पताल में रात कैसे बिताई, इस बारे में अब तक अपडेट प्रदान नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि पोप फ्रांसिस 14 फरवरी से अस्पताल में भर्ती हैं।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद