रेवाड़ीः हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरुस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

रेवाड़ी, 21 अक्टूबर (हि.स.)। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 27 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को विभिन्न पुरुस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं। इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नों देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, लाईफ टाईम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र व सामाजिक कार्य की श्रेणी में विभिन्न पुरुस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाईट पर सपंर्क किया जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

   

सम्बंधित खबर