हिसार : किरतान में वीर हकीकत राय शहीदी दिवस मनाया

हिसार, 2 फरवरी (हि.स.)। नजदीकी गांव किरतान में वीर हकीकत राय शहीदी दिवस

पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आजाद हिंद युवा क्लब किरतान के सहयोग

से अनुसूचित जाति चौपाल में हुआ। यहां शहीद हकीकत राय के चित्र पर पुष्प अर्पित उनको

याद किया गया।

क्लब प्रधान कपूर सिंह आर्य ने रविवार को बताया हकीकत राय अपने माता पिता की

अकेली सन्तान थी। बसंत पंचमी के दिन वीर हकीकत राय का शहीदी दिवस मनाया जाता है। बहुत

कम लोग वीर हकीकत राय के बलिदान को जानते हैं या उनकी शहीदी दिवस को भुला चुके हैं।

पंजाब के सियालकोट वर्तमान मंे पाकिस्तान में, वीर हकीकत राय के पिता भागमल पुरी व

माता गौंरा देवी के घर में जन्मे और जिस उम्र में बच्चे अच्छे तरह पारिवारिक सदस्यों

को पहचान नहीं पाते वहीं मात्र चार साल की आयु में वीर हकीकत राय ने इतिहास व संस्कृति

विषय का अध्ययन कर लिया था। वीर हकीकत राय ने मुगलों के आगे सर नहीं झुकाया। 1734 में

वीर हकीकत राय को मौत की सजा दी जाती है। कार्यक्रम में अनीता,

पुजा रानी, सलोनी, रोहतास, मनवीर बुगालिया,

प्रोमिल आर्य, रविन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर