हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया
- Neha Gupta
- Feb 11, 2025
नवाबाद पुलिस ने दो तस्करों को 40 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि दो तस्कर इलाके में माल लेकर घूम रहे है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की तरफ से इलाके में नाका लगा लिया गया। नाके पर जांच के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को पकड लिया। उनकी पहचान मन्नत अली तथा विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि वह माल की सप्लाई करने के लिए आए हुए थे। इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके अलावा सतवारी पुलिस ने 17 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वह माल की सप्लाई लेकर जा रहा था। पुलिस अब उसके बाकी लिंक का पता करने में लगी हुई है।



