सोनीपत में चाकू से हमले में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सोनीपत, 10 मार्च (हि.स.)। जिले

के थाना मुरथल में चाकू से हमला करने वाले दो लोगों को घायल करने के दो आरोपियों पुलिस ने साेमवार काे गिरफ्तार किया है। जिन्हें अदालत में पेश

किया गया।

पिनाना

गांव निवासी सागर उर्फ हैप्पी अपने दोस्तों के साथ सुखदेव ढाबा, मुरथल में 4 फरवरी

को खाना खाने पहुंचे थे। बाथरूम के पास सागर और रितेश के बीच कहासुनी हो गई, जिसके

बाद बाहर आने पर दो अन्य लड़कों से उनकी दोबारा बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर चार लड़कों

ने सागर और उनके दोस्तों पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू से किए गए हमले में सागर और

कपिल को गंभीर चोटें आईं। थाना मुरथल में केस दर्ज किया गया पुलिस टीम ने चाकू से हमला

कर गंभीर चोट पहुंचाने की घटना में संलिप्त दो गिरफ्तार आरोपी नितिन उर्फ निखिल, निवासी

पट्टी ब्राह्मण, जिला सोनीपत, और मयंक उर्फ पटाका, निवासी ताजपुर, जिला सोनीपत के हैं।

सोमवार को मुख्य सिपाही जोगिंद्र की टीम ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश

किया जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर