वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण
- DSS Admin
- Jun 29, 2026
वाराणसी, 29 जून (हि. स.)। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी कामर्शियल बिल्डिंगों में बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के अलावा अन्य कार्यों में हो रहा है। बेसमेंट को पार्किंग के रूप में दर्शाया जाता है लेकिन उसका उपयोग दुकान खोलकर लाभ कमाने अथवा कर्मचारियों के आवास के रूप में किया जा रहा है। वाराणसी विकास प्राधिकरण के कर्मचारी अधिकारी अपने क्षेत्र में किस तरह के बेसमेंट की जांच कर उसकी सूची बनाएं। जिससे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
उपाध्यक्ष बोरा ने कहा कि लखनऊ में कोचिंग संस्थान में लगी आग के बाद से पूरी सख्ती के साथ कामर्शियल बिल्डिंगों की जांच हो रही है। इसमें कुछ बिल्डिंगों को नक्शा ना पाए जाने पर अथवा आवश्यक कागजात न मिलने पर सील किया गया है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी वाराणसी में होती हुई दिखाई देगी।
---------------

