पत्नी ने फेसबुक से पकड़ी पति की दूसरी पत्नी, केस दर्ज

मुरादाबाद, 08 फरवरी (हि.स.)। एक महिला ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पति की दूसरी पत्नी को पकड़ लिया। पति उसे छोड़कर अलग रह रहा था। इसी दौरान उसने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली। उसने फेसबुक पर फोटो शेयर किया तो पहली पत्नी को इसकी जानकारी हो गई। मझोला थाना के प्रभारी मोहित चौधरी ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर शनिवार को मामले में केस दर्ज कर लिया है।

कटघर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ज्याेति ने थाना मझोला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। दो साल पहले पति चंद्र प्रकाश उसे और उसकी बेटियों को छोड़कर कहीं चला गया। वापस नहीं आया। वह मेहनत मजदूरी कर बेटियों को पाल रही है।

कुछ दिन पहले पीड़िता ने सोशल मीडिया पर देखा कि उसके पति ने दूसरी शादी पूनम नाम की महिला से कर ली है। पति के मोबाइल पर दूसरी महिला के साथ स्टेटस लगा हुआ था। पीड़िता ने अपने पति काे उसकी दूसरी पत्नी के साथ मझोला क्षेत्र स्थित एक मकान में पकड़ लिया। पूछने पर पति और दूसरी महिला ने बताया कि वह दोनों शादी कर चुके हैं। महिला का कहना है कि पति और दूसरी दूसरी पत्नी उसकी हत्या करने की कोशिश की है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में पीड़ित महिला की ओर से तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

   

सम्बंधित खबर