हिसार : सुकून केंद्र में हिंसा से पीड़ित 1085 महिला एवं बच्चों को दिलवाई गई सहायता

हिसार, 5 मार्च (हि.स.)। हरियाणा स्टेट हेल्थ रिसोर्स सेंटर की पहल के तहत

हरियाणा सरकार द्वारा जिला स्तर पर जिला नागरिक अस्पताल में स्थापित किए गए सुकून केंद्र

महिला एवं बाल अपराध रोकथाम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश के हिसार, अंबाला,

पंचकूला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, कैथल, रेवाड़ी, यमुनानगर आदि जिलों में ये सुकून

केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

हिसार नोडल ऑफिसर सुकून केंद्र डॉ. रीना जैन ने बताया कि महिलाओं के साथ होने

वाले अपराध जैसे कि छेड़छाड़, मारपीट, जबरदस्ती, यौन उत्पीड़न, शोषण एवं घरेलू झगड़ों

से संबंधित समस्याओं से परेशान महिलाओं की सहायता एवं सुरक्षा के लिए सुकून केंद्र

में कार्यरत काउंसलर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुकून केंद्र

में प्रदान की जाने वाली सेवाओं में अपनी जानकारी देने या अपनी परिस्थिति बताने के

लिए सुरक्षित माहौल, अपने अधिकारों बारे जानकारियां, डॉक्टरी जांच, पुलिस शिकायत करने

बारे जानकारी, मुक्त कानूनी सलाह एवं सेवा के लिए मदद पतथा सरकारी सेवाओं एवं सहायक

नेटवर्क से संपर्क शामिल हैं। डॉ. रीना जैन ने बताया कि जिला के महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल के सुकून

सेंटर में आए पीड़ितों को भी विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर